Indian Stock Market Opens in Red: Sensex & Nifty Dip

Stock Market Open, 28 May 2025: वैश्विक बाजारों में पॉजिटिव रुख के बावजूद भारतीय शेयर बाजार बुधवार (28 मई) को लाल निशान में ओपन हुए। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 24,832 अंक पर लगभग फ्लैट ओपन हुआ। जबकि बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 100 अंक से ज्यादा की गिरावट लेकर 81,457 पर खुला।

शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के आज के कारोबार में कई प्रमुख कारकों से प्रभावित होने की संभावना है। इसमें अप्रैल के लिए औद्योगिक और विनिर्माण प्रोडक्शन डेटा, कंपनियों के मार्च तिमाही के नतीजे, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की चाल, अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प का यूरोपीय संघ के टैरिफ पर निर्णय और वैश्विक बाजारों के संकेत शामिल हैं।

इससे पहले मंगलवार को उतार-चढ़ाव वाले बाजार में बाजार गिरावट में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 624.82 अंक या 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,551.6 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 174.95 अंक या 0.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,826.2 पर बंद हुआ।